आज से चार धाम यात्रा शुरू - खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

आज से चार धाम यात्रा शुरू - खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

उत्तराखंड। अक्षय तृतीया के मौके पर आज से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानी शनिवार को आम दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। धामों के कपाट खोलने की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी।

आपको बता दे कि अब श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही हैं। जिसकी तैयारी सुबह से ही शुरू कर दी गई थी। अक्षय तृतीया पर्व पर आज यानी शनिवार को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे खोले जाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने के निर्णय को वापस लिया है। आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया वैसी ही रहेगी। क्योंकि इससे श्रद्धालुओं पर नजर रखने में मदद मिलती है।

epmty
epmty
Top