26 DM- 27 SP को नोटिस जारी

26 DM- 27 SP को नोटिस जारी

लखनऊ। शासन द्वारा 26 जिलों के जिलाधिकारियों और 27 पुलिस कप्तान को नोटिस जारी किये हैं। सरकार द्वारा की गई इस कार्यवाही से आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

शासन द्वारा सभी अधिकारियों को सीयूजी नम्बर दिये गये हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को भी सीयूजी नम्बर दिये गये हैं। शासन की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति उक्त नम्बरों पर काॅल कर अधिकारियों से संपर्क कर सकता है और अपनी समस्या से अवगत करा सकता है। लेकिन कुछ अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। इसकी शिकायत शासन को मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विगत दिवस शासन स्तर से जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को फोन कर विगत शनिवार को उनका टेस्ट लिया गया था। इस टेस्ट में 26 जिलों के जिलाधिकारी व 27 पुलिस कप्तान फेल हो गये हैं। उक्त जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों ने सीयूजी नम्बर को रिसीव नहीं किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने नोटिस जारी किया है।








epmty
epmty
Top