मॉड्यूल से खाद्यान्न की उठान- वितरण की हो रही मॉनीटरिंग

मॉड्यूल से खाद्यान्न की उठान- वितरण की हो रही मॉनीटरिंग

लखनऊ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न के उठान और वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवर्तन रहित बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटरीकृत सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रणाली द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न आवंटन, गोदामों से उठान एवं वितरण की ऑनलाइन फीडिंग कराकर माॅनीटरिंग की जा रही है। एन0आई0सी0, उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित 'सप्लाई चेन मैनेजमेंट' मॉड्यूल से खाद्यान्न के उठान और वितरण की मॉनीटरिंग की जाती है।

यह जानकारी अपर आयुक्त, खाद्य, अनिल कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि 'सप्लाई चेन मैनेजमेंट' में एंड-टू-एंड कंप्यूटराइजेशन के अंतर्गत हर महीने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित लाभार्थियों की संख्या के आधार पर मुख्यालय से ऑटोमेटिक खाद्यान्न का लॉक होना, भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न का उठान होने से लेकर उचित दर विक्रेता द्वारा लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण करने तक समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है, जिसे पारदर्शिता के दृष्टिगत विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है।

अपर आयुक्त, खाद्य, अनिल कुमार दुबे ने बताया कि सप्लाई चेन मैनेजमेंट से संबंधित कार्यवाही का विवरण विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बिेण्नचण्हवअण्पद पर 'त्वरित लिंक' के अंतर्गत 'सप्लाई चैन सारांश' के नाम से पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सप्लाई चेन मैनेजमेंट पूरी तरह से क्रियाशील है।

epmty
epmty
Top