योगी मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा - जाने किस को क्या मिला

योगी मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा - जाने किस को क्या मिला

लखनऊ। प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में वापस लौटी योगी सरकार में मंत्रिमंडल की शपथ के बाद आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग सहित 34 विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि डिप्टी सीएम बनाए गए केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास मंत्रालय, बृजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।

कैबिनेट मंत्रियों में सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री संसदीय कार्य ,लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास विभाग , दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग, जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग, संजय निषाद मत्स्य विभाग, अरविंद कुमार शर्मा नगर विकास मंत्री एंव ऊर्जा, आशीष पटेल तकनीकी शिक्षा, नंदगोपाल नंदी औद्योगिक विकास, राकेश सचान को एमएसएमई, भूपेंद्र चौधरी को पंचायत राज, अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन, योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा, धर्मपाल सिंह दुग्ध विकास एवं पशुधन, स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, ठाकुर जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, बेबीरानी मौर्या को महिला कल्याण, धर्मवीर प्रजापति को जेल एंव होमगार्ड विभाग दिया गया है।

इसके अलावा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा, नितिन अग्रवाल को आबकारी विभाग , रविंद्र जायसवाल स्टांप एवं पंजीयन, अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण, संदीप सिंह बेसिक शिक्षा, नरेंद्र कश्यप पिछड़ा वर्ग कल्याण, गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा, दिनेश प्रताप सिंह उद्यान विभाग, गिरीश चंद्र यादव को खेल विभाग, असीम अरुण को समाज कल्याण, ज्येन्द्र प्रताप सिंह को सहकारिता विभाग, सौंपा है।

epmty
epmty
Top