सावधान: तथ्य छिपाकर शादी और महिला उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

सावधान: तथ्य छिपाकर शादी और महिला उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ। यूपी में महिला उत्पीड़न को लेकर सीएम योगी और सख्त हो गए है। प्रदेश में कई जगहों से महिला उत्पीड़न और तथ्य छिपाकर शादी करने की घटनाओं पर अब प्रशासन सख्ती दिखाना शुरू करेगा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है कि महिला उत्पीड़न और तथ्य छिपाकर शादी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बना कर देने को निर्देश दिए है।'

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अमरोहा की एक महिला इरम मृत पाई गई थी। मरने से पहले महिला ने सीएम योगी को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि मेरी हत्या हो सकती है और इसके लिए उसका पति और परिवारवाले जिम्मेदार होंगे। महिला ने वीडियो में योगी आदित्यनाथ से उम्मीद की बात कही थी।

महिला को मौत से पहले भी कुछ दिन पहले घर मे घुस कर मारा गया था। 1 नवम्बर 2019 को इरम ने एक वीडियो वायरल किया था जिसको करोड़ों लोगो ने देखा। इस वीडियो में इरम ने एक तांत्रिक सूफी आकिल पर इज्जत लूटने का आरोप लगा रही है। महिला ने वीडियो जारी कर बताया था कि, 'पुलिस कप्तान के पास गई थी। उन्होंने कोरोना को लेकर असमर्थता जाहिर की। अब मुझे किसी पुलिसवाले से कोई उम्मीद नहीं है। बस योगी जी से उम्मीद है। सब पुलिसवाले मेरा मजाक उड़ाते हैं और मुझ पर हंसते हैं। तांत्रिक से पेसा लेते हैं। योगी जी मुझे बचाओ।'

आपको बता दें कि बीते चुनावों में महिला उत्पीड़न और लव जिहाद बड़ा मुद्दा बनता रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, अलीगढ़ मंडल, मुरादाबाद मंडल, आगरा मंडल, बरेली मंडल, कानपुर मंडल के कुछ जिलों में इस तरह के लगातार मामले सामने आते रहे हैं। इन मंडलों के कई जिलों में अंतर्जातीय विवाह तथ्य छिपाकर किए जाते हैं। शादी करने करने के बाद इन्हीं कारणों को लेकर पति-पत्नी में मार-पीट होने लगती है।

हाल ही में मेरठ की घटना इसका ताजातरीन उदाहरण है, जिसमें लड़के ने पहली शादी को छुपा कर अंतरधार्मिक विवाह किया था और बाद में महिला को उसकी बेटी के साथ मार कर घर में ही दफन कर दिया गया। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रख कर अब योगी सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top