मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की

मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्री मंडल का थोड़ी देर में पहला विस्तार होने वाला है. थोड़ी देर में 24 मंत्री शपथ लेंगे । राजभवन की सूचना के मुताबिक 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्री मंडल में 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित मंत्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे।



संभावित मंत्रियों में अशोक कटारिया, कपिलदेव अग्रवाल, उदयभान सिंह, जीएस धर्मेश, रामनरेश अग्निहोत्री, विजय कश्यप, अनिल शर्मा, अनीता लोधी, महेश गुप्ता, नीलिमा कटियार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सतीश द्विवेदी, दल बहादुर कोरी, श्रीराम चौहान, आनंद स्वरूप शुक्ला मंत्री मंडल में शामिल हो सकते हैं।


Next Story
epmty
epmty
Top