मंत्री के आश्रम में घंटों तक मचा उत्पात- रेस्क्यू टीम के छूटे पसीने

मंत्री के आश्रम में घंटों तक मचा उत्पात- रेस्क्यू टीम के छूटे पसीने

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री के आश्रम में जंगल से भटककर पहुंची नीलगाय ने घंटो तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे आश्रम के भीतर भगदड़ जैसे हालात हो गए। रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम घंटों तक इधर से उधर दौड़ती रही और नीलगाय को पकड़ने में उसके पसीने छूट गए।

दरअसल उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम में बुधवार की तकरीबन आधीरात के बाद जंगल से भटक कर एक नीलगाय पहुंच गई। आश्रम में पहुंची नीलगाय ने जब वहां पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया तो आश्रम प्रबंधन ने वन विभाग को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए किसी तरह उत्पात मचा रही नीलगाय को पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच नीलगाय वन कर्मियों के कब्जे से छूट कर भाग निकली और आश्रम में उत्पात मचाने लगी। इस दौरान गस्त करते हुए घूम रहे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नीलगाय पकड़ने में वन कर्मियों का सहयोग शुरू कर दिया। तकरीबन घंटे भर तक उत्पात मचाने वाली नीलगाय को जंगल की तरफ खदेड़ने में वन कर्मी और पुलिसकर्मी कामयाब हुए, तब कहीं जाकर शांति स्थापित हो सकी।

epmty
epmty
Top