मंदिर परिसर में अज्ञात लोगों ने की एक व्यक्ति की हत्या

मंदिर परिसर में अज्ञात लोगों ने की एक व्यक्ति की हत्या

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय करेरा में स्थित एक मंदिर के परिसर में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के करैरा में स्थित मंदिर के परिसर में कल रात अज्ञात लोगों ने रामबरन पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि रामबरन अक्सर मंदिर में ही रूकता था। उसका मंदिर में आना जाना ज्यादा था। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।



epmty
epmty
Top