स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उमरिया नगर परिषद ने मारा मैदान- मिला फास्ट..

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उमरिया नगर परिषद ने मारा मैदान- मिला फास्ट..

नौरोजाबाद। केंद्र सरकार की ओर से शहरों को साफ सुथरा रखने के दृष्टिगत चलाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 में नौरोजाबाद नगर परिषद ने मैदान मारते हुए फास्ट मूविंग सिटी का प्रथम अवार्ड प्राप्त किया है, जिसे लेकर नगर परिषद के साथ-साथ स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

केंद्र सरकार की ओर से उमरिया जनपद की नौरोजाबाद नगर परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत फास्ट मूविंग सिटी के प्रथम अवार्ड से नवाजा गया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की गरिमा में उपस्थिति में 5 मार्च दिन मंगलवार को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होने वाले कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद को सम्मानित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 5 मार्च 2024 को होने वाले सम्मान समारोह में नगर परिषद नौरोजाबाद की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अलावा वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छता प्रभारी इस समारोह में शामिल होंगे।

नगर परिषद की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि भोपाल में 5 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश के न्यूज़ चैनल पर देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर परिषद नौरोजाबाद परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास, मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top