तालाब में डूबने से दो बालकों की मृत्यु

तालाब में डूबने से दो बालकों की मृत्यु

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावां में आज अपरान्ह तालाब में नहाने के दौरान दो बालकों की मृत्यु हो गयी।

गोगावा के थाना प्रभारी महेश सुनैय्या ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय अबू बकर और 13 वर्षीय उस्मान की मृत्यु हो गई। इसी आयु वर्ग के एक अन्य किशोर अब्दुल सत्तार को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 5 किशोर तालाब में नहाने गए थे। इसमें से 2 लोग बाहर थे, और तीन नहा रहे थे। डूबने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से तीनों को निकाला। अब्दुल सत्तार का प्राथमिक इलाज कराने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर है।

वार्ता

epmty
epmty
Top