पर्यटन मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

पर्यटन मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस देश को आजाद कराने वाले असंख्य ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। इस दिन उनके त्याग और बलिदान को नमन करते हुए भारत को आजादी के अमृत काल के समाप्ति तक भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर दिये गये संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि एक लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। देश के तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियांे ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हुए एक सशक्त भारत बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ना है।

जयवीर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत् 09 अगस्त 2023 को ’’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक घर-घर झंडा फहराने तक चलेगा। इसके दौरान शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। अपनी मिट्टी को नमन करते हुए शहीदों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को स्वतंत्रता दिवस पर देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।







epmty
epmty
Top