युवक के साथ मारपीट के मामले में तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित

युवक के साथ मारपीट के मामले में तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने आज तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर पुलिस आयुक्त ने कल रात की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर मौजूद तीनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि यहां एक सार्वजनिक स्थान पर कल रात एक युवक नशे की हालत में मिला था और उसने अपने शरीर पर पूरे वस्त्र भी नहीं पहने हुए थे। यह देख पुलिस कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में उसके साथ वहीं पर मारपीट की गयी और सड़क पर घसीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसके चलते इंदौर पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और प्रारंभिक जांच के बाद तीनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस कर्मचारियों के नाम चेतन, राजू और रणवीर बताए गए हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top