पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हजारों नर्से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हजारों नर्से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की हजारों नर्सें और अन्य कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।

कर्मचारियों की ओर आज यहां बताया गया कि बार-बार इस बारे में याद दिलाने के बावजूद शिंदे-फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा तक नहीं की। सरकार की ओर से अभी तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया है। नर्सें पुरानी पेंशन योजना के अलावा सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल करने की मांग कर रही हैं।

हड़ताल के मद्देनजर नर्सों ने ओपीडी और वार्ड से अपनी सेवाएं रोक दी हैं। वे आपातकालीन और संघन चिकित्सा वार्ड में ही काम कर रही हैं। इस हड़ताल के कारण महत्वपूर्ण सर्जरी प्रभावित हुई। हेल्पर, सफाईकर्मी और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी आज सुबह आठ बजे से काम बंद कर दिया है। चिकित्सकों के अलावा अनुबंध वाले कर्मचारी अस्पतालों में काम कर रहे हैं। अन्य विभागों में भी सेवाएं बाधित हैं।

epmty
epmty
Top