नसरुल्लागंज का बदलकर रखा यह नाम- नोटिफिकेशन भी जारी

नसरुल्लागंज का बदलकर रखा यह नाम- नोटिफिकेशन भी जारी

भोपाल। सरकार की ओर से नसरुल्लागंज का नाम बदलते हुए इस बाबत गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में नसरुल्लागंज को अब भेरूंदा का नाम दिया गया है।

रविवार को मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से जारी किए गए गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक सीएम के गृह जनपद सीहोर के नसरुल्लागंज का नाम बदल दिया गया है। सीहोर जनपद की नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदलकर अब भेरूंदा कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद राजस्व विभाग की ओर से आज रविवार को नाम बदलने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।


दरअसल सीहोर जनपद नसरुल्लागंज तहसील के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रविवार को नसरुल्लागंज का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। नसरुल्लागंज के गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शाम 6:00 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई अनुमति के बाद राजस्व विभाग द्वारा नसरुल्लागंज का नाम बदलने की अधिसूचना जारी करते हुए अब इसे भेरूंदा का नया नाम दिया गया है।

epmty
epmty
Top