मंत्रिमंडल में होगा बदलाव! सीएम, स्पीकर व अध्यक्ष दिल्ली तलब

मंत्रिमंडल में होगा बदलाव! सीएम, स्पीकर व अध्यक्ष दिल्ली तलब

देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही प्रदेश में राजनैतिक हलचल अचानक से तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली से आए बुलावे पर राजधानी के लिए रवाना हो गए हैं।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को दिल्ली बुलाए जाने से राज्य में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ गई है। मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष को राजधानी दिल्ली बुलाए जाने से मंत्री पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। हाईकमान के बुलावे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल विस्तार, राज्य में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड एवं उत्तराखंड से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर पार्टी के आला नेताओं को मौजूदा जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजधानी दिल्ली जाने का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिल्ली से आए बुलावे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य भाजपा नेताओं को राजधानी के लिए दौड़ लगानी पड़ी है।

epmty
epmty
Top