CM और राज्यपाल में बढी रार- CM ने किया राज्यपाल को ब्लॉक

CM और राज्यपाल में बढी रार- CM ने किया राज्यपाल को ब्लॉक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल के बीच चल रही तकरार ट्विटर पर राज्यपाल को ब्लॉक कर देने के मुकाम तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर राज्यपाल को ब्लॉक करने के पीछे अपनी मजबूरी बताई है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक करते हुए कहा है कि मुझे ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड को ब्लॉक करने के लिए खुद उन्ही के द्वारा मजबूर किया गया है। क्योंकि वह रोजाना सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते हुए उन्हें धमकी देने वाले ट्वीट कर रहे थे, जैसे कि हम राज्यपाल के बंधुआ मजदूर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्यपाल राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को धमका रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक बार फिर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर अपना निशाना साधा था। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा था कि वह राज्य में मानवाधिकारों को कुचले जाने की घटनाओं एवं हिंसा की बाढ़ को आते हुए नहीं देख सकते हैं।

epmty
epmty
Top