मजदूरी के पैसे मांगने पर मजूदर का काट दिया हाथ

मजदूरी के पैसे मांगने पर मजूदर का काट दिया हाथ
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जनपद रीवा के गांव डोलमऊ में एक व्यक्ति ने मजदूरी की थी, जिसके पैसे वो नियोक्ता से मांगने गया। पैसे मांगने के विवाद को लेकर मजदूर हा हाथ काट दिया गया, जिसकी उम्र 45 वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद रीवा के गांव डोलमऊ में अशोक साकेत नाम का एक व्यक्ति अनुसूचित जाति से सम्बंध रखता है वह अपनी मजदूरी के पैसे मांगने गया लेकिन नियोक्ता गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक हाथ काट दिया। बताया जा रहा है कि किसी निर्माण कार्य के लिये मजदूर के रूप में अशोक ने काम किया था। अशोक को गणेश मिश्रा ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस मामले को सुलझााने के लिये अशोक और अन्य व्यक्ति मिश्रा से मुलाकात करने गये लेकिन इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने गणेश मिश्रा व उसके साथियों ने हमला कर मजदूर अशोक का एक हाथ काट दिया। आरोपियों ने अशोक के हाथ को छिपाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अशोक को चिकित्सालय मेें ले गई, जिसके बाद डॉक्टरो की मेहनत से उसका हाथ जोड दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top