CM से हुई वार्ता में बनी बात- किसानों ने रेलवे ट्रैक खोला- हाईवे भी...

CM से हुई वार्ता में बनी बात- किसानों ने रेलवे ट्रैक खोला- हाईवे भी...

चंडीगढ़। गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी तथा अन्य मांगों को लेकर हाईवे तथा रेलवे ट्रैक को जाम करके बैठे किसानों की मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में बात बन गई है। पूरे भारत में सबसे अधिक गन्ने के रेट के आश्वासन पर किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया है। जल्द ही हाईवे खोलने की बात कही गई है।

शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान एवं किसानों के बीच गन्ने के मूल्य को लेकर हुई बात सुखद परिणाम के साथ समाप्त हुई है। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे भारत में पंजाब के किसानों को सबसे अधिक गन्ने का रेट दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने कहा है कि किसानों ने जल्द हाईवे खोलने की बात कही है। फिलहाल जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे बंद है और किसानों द्वारा सर्विस रोड को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया गया है।

किसानों के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया के सामने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने किसानों के साथ बैठक में बनी सहमति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम जल्द ही गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में एक बड़ा गिफ्ट देंगे।

epmty
epmty
Top