किसानों की हुंकार से थमी दिल्ली की रफ्तार- किले में तब्दील राजधानी....

किसानों की हुंकार से थमी दिल्ली की रफ्तार- किले में तब्दील राजधानी....

नई दिल्ली। किसानों के राजधानी कूच की हुंकार के चलते दिल्ली की रफ्तार थम गई है। दो मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। राजधानी को किले में तब्दील करते हुए सभी सीमाओं पर मल्टी लेयर बेरिकेडिंग एवं हजारों जवान तैनात किए गए हैं।

किसानों एवं केंद्र सरकार के बीच चंडीगढ़ में सोमवार को आधी रात तक चली बैठक के बेनतीजा रहने के बाद पंजाब एवं हरियाणा के किसानों के मंगलवार को दिल्ली कूच शुरू करने से राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है।

दिल्ली और हरियाणा में धारा 144 लागू करते हुए दिल्ली की प्रमुख तीन सीमाओं सिंघु, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर को लोहे एवं कंक्रीट के बेरिकेट से सील बंद करते हुए कंटीले तार, कंटेनर एवं डंपर लगाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

इतना ही नहीं सुरक्षा कारणों की वजह से राजधानी दिल्ली के दो मेट्रो ट्रेन स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली एवं नोएडा के बॉर्डर एरिया के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

पंजाब से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले राजधानी के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे दिल्ली से हरियाणा तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को हाई अलर्ट पर रखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा एवं बल्क एसएमएस प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

epmty
epmty
Top