भारतीय कूटनीति की ताकत- कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक किये रिहा

भारतीय कूटनीति की ताकत- कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक किये रिहा

नई दिल्ली। भारतीय कूटनीति के असर के चलते कतर ने जासूसी के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे भारतीय पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है। आजाद किए गए सात पूर्व नौ सैनिक भारत लौट आए हैं। जासूसी करने के आरोप में कतर की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे इन पूर्व सैनिकों को पहले फांसी की सजा सुनाई गई थी।

सोमवार को कतर द्वारा रिहा किए गए आठ पूर्व भारतीय नौ सैनिकों में से सात पूर्व नौ सैनिक अपने वतन वापस लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारत सरकार कतर में गिरफ्तार किए गए देहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीयों की रिहाई का स्वागत करती है और हम उनके घर वापसी के लिए कतर सरकार की ओर से लिए गए फैसले का मुक्त कंठ से स्वागत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो द्वारा वर्ष 2022 की 30 अगस्त को भारत के आठ पूर्व नौ सैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। अरेस्ट किए गए इन पूर्व सैनिकों पर जासूसी करने का आरोप लगा था, जिसके चलते इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में भारत की ओर से किए गए प्रयासों के चलते इनकी फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया था।

बाद में भारतीय कूटनीति के चलते अब कतर द्वारा इन पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कुछ पूर्व नौसैनिकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बगैर हमारे लिए भारत लौटना किसी भी दशा में संभव नहीं था। भारत सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते ही हम अपने वतन की मिट्टी देख सके हैं।

epmty
epmty
Top