राज्य गठन के आंदोलनकारियो को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

राज्य गठन के आंदोलनकारियो को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य गठन के लिए लंबे समय तक आंदोलन करने वाले लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का ऐलान किया है।

मंगलवार को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए लंबे समय तक आंदोलन करने वाले लोगों की सुध लेते हुए सरकारी नौकरियों में उनके परिजनों को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।

सरकार की ओर से इस बाबत अपनी स्वीकृति भी जारी कर दी है। सरकारी नौकरियों में अब राज्य गठन के लिए आंदोलन करने वाले लोगों के परिवारजन आरक्षण प्राप्ति के हकदार बना दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड निर्माण के लिए पहाड़ के लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया था। इसके लिए आंदोलनकारियों को गोली तक खानी पड़ी थी। अब पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आंदोलनका रियों की सुध लेते हुए उन्हें मान सम्मान दिया है।

epmty
epmty
Top