आयुष्मान कार्ड के लिए फिर चलेगा विशेष अभियान- इन तारीखों में..

आयुष्मान कार्ड के लिए फिर चलेगा विशेष अभियान- इन तारीखों में..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम अब एक बार फिर से चलाई जाएगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच प्रदेश भर में चलाये जाने वाले विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों के कार्ड बनाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मंगलवार 26 दिसंबर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम आरंभ की जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बार आयुष्मान कार्ड बनाने पर सबसे अधिक जोर शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों पर केंद्रित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भव अभियान की समय सीमा 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस बाबत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा द्वारा सभी जनपदों के जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में 5 से अधिक वाले परिवारों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में ऐसे परिवारों की संख्या 49.75 लाख है, जबकि 11 लाख 74 हजार ऐसे परिवार हैं जिनमें केवल वरिष्ठ नागरिक ही सदस्य हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में प्रदेश भर में 3 करोड़ 48 लाख पात्र लाभार्थी हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top