15 गांवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध की परियोजना हेतु इतने लाख रूपये स्वीकृत

15 गांवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध की परियोजना हेतु इतने लाख रूपये स्वीकृत

लखनऊ। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद झाँसी के बबीना ब्लॉक के 15 गांवों की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की पुनरीक्षित परियोजना हेतु प्रावधानित 8000 लाख रूपये में से 3000 लाख रूपये परियोजना के कार्याें पर वहन किये जाने हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्वतन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 28 दिसम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा।

परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकि स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य प्रारम्भ कराया जाये। स्वीकृति धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजना पर ही किया जाये।



epmty
epmty
Top