कल्याण की सेहत में मामूली सुधार

कल्याण की सेहत में मामूली सुधार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बुजुर्ग नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में मामूली सुधार दर्ज किया गया है।

कल्याण सिंह को रविवार शाम गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीजीआई पहुंच कर श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि डाक्टरों की गहन निगरानी में पूर्व राज्यपाल का इलाज किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार है

कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की वजह से शनिवार रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हे पीजीआई लाया गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top