पति की शर्मनाक हरकत- कॉलगर्ल बताकर फेसबुक पर अपलोड किए फोटो उसके बाद..

पति की शर्मनाक हरकत- कॉलगर्ल बताकर फेसबुक पर अपलोड किए फोटो उसके बाद..

मेरठ। मेरठ में पति और पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर पति ने अपनी ही पत्नी के फोटो फेसबुक पर अपलोड करते हुए कॉलगर्ल लिख दिया। पति की शर्मनाक हरकत यही नहीं रुकी, उसने पत्नी के फोटो के साथ पत्नी का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। जिसके बाद पत्नी के पास अनजान नंबर से फोन आने लगे। अनजान नंबरों से फोन आता देख पीड़ित महिला ने मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को घर से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2016 में एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के तीन साल बाद घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर दंपती में विवाद हो गया। 2019 में महिला पति को छोड़कर ससुराल से अपने मायके जाकर रहने लगी। इसी बीच पति ने महिला के फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। उसके बाद महिला ने एसएसपी से लेकर थाने तक शिकायत की। शुक्रवार को महिला की तहरीर पर आरोपित पति खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपित पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने ही महिला की फोटो फेसबुक पर डालकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है।

पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए आगंे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top