मदरसा छात्रों की स्कॉलरशिप बंद-अब नहीं मिलेंगे इतने हजार रुपए

मदरसा छात्रों की स्कॉलरशिप बंद-अब नहीं मिलेंगे इतने हजार रुपए

लखनऊ। उत्त्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं को अब स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के बाद यह आदेश 2022-23 सत्र से लागू हो जाएगा। कक्षा Û5 तक के विद्यार्थियों को हर साल मिलने वाले 1000 रुपए अब नहीं मिलेंगे। नये आदेशों के अंतर्गत कक्षा 6 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की राशि भी अब अलग-अलग निर्धारित की गई है।

केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में खुले मदरसों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति बंद कर दी गई है। वर्ष 2022- 23 सत्र से कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं को अब यह छात्रवृृति नहीं दी जाएगी। अभी तक कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों को हर साल के 1000 रूपये मिलते रहे हैं। कक्षा 6 से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित की गई छात्रवती की राशि भी अब अलग-अलग होगी। पिछले सत्र में मदरसों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा तक लगभग 600000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया था। छात्रवृत्ति बंद किये जाने के कारणों का खुलासा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई सरकार द्वारा मुफ्त कर दी गई है। इसलिए कक्षा आठ तक के बच्चों को छात्रवृति देने का कोई औचित्य नहीं रहा है।

epmty
epmty
Top