बोले CM-बनी सरकार तो लोगों को मुफ्त कराएंगे रामलला के दर्शन

बोले CM-बनी सरकार तो लोगों को मुफ्त कराएंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम की नगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सूबे के लोगों को रामलला के दर्शन मुफ्त कराए जाएंगे।


मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सवेरे के समय सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे और वहां पर राम भक्त बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने श्री राम जन्मभूमि पहुंच कर वहां रामलला के दर्शन किये। रामलला के दर्शन पूजन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या की फ्री यात्रा कराई जाएगी। दिल्ली वासियों के लिए भी रामलला के दर्शन करने आसान हो जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलला से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश में चुनावी मिशन का आगाज किया। दर्शन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज मुझे भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को मिले। सब की यह इच्छा है। उन्होंने कहा कि मैं एक छोटा सा आदमी हूं, लेकिन भगवान ने मुझे काफी शक्तियां दी है। उन शक्तियों और सार्मथ्य का प्रयोग कर मेरे पास जो भी ताकत है या जो क्षमता है मैं उसका प्रयोग करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या में दर्शन करने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर हमारी एक योजना है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उसके अंतर्गत हम दिल्ली वासियों को तीर्थ यात्रा फ्री में कराते हैं।




epmty
epmty
Top