बोले गृहमंत्री- कमलनाथ के पास नहीं अपनी उपलब्धियां

बोले गृहमंत्री- कमलनाथ के पास नहीं अपनी उपलब्धियां

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे चुनाव में अपने पंद्रह महीने के कार्यकाल की एक उपलब्धि नहीं गिना पाए केवल भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते रहें।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रदेश में 17 वर्षों से भाजपा सरकार के कामकाज पर जनता-जर्नादन अपनी मोहर लगाती आई है। हमको मुख्यमंत्री कमलनाथ या मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे चुनाव में अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक उपलब्धि भी नहीं गिना पाए केवल भाजपा पर आरोप लगाते रहें।

मुख्यमंत्री मिश्रा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की कांग्रेस के नेताओं को निजी महत्‍वाकांक्षाओं और स्‍वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी के लिए काम करने की सीख अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर इशारा है। उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात मानकर पद मोह छोड़ देना चाहिए।



epmty
epmty
Top