40 घंटे से लापता मुख्यमंत्री को लेकर घोषित किया इनाम

40 घंटे से लापता मुख्यमंत्री को लेकर घोषित किया इनाम

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की दस्तक से पहले ही अपने आवास से लापता हुए मुख्यमंत्री का 40 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाने पर अब भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सुरक्षा को खतरा बताते हुए ईनाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को तलाश करके लाने वाले को 11000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर तंज करते हुए लिखा है कि झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील... हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों की जांच के डर के मारे पिछले तकरीबन 40 घंटे से लोक लाज का त्याग करते हुए लापता है और वह चेहरा छुपा कर भागे-भागे फिर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि यह न केवल मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा इज्जत एवं मान सम्मान भी खतरे में है, जो कोई भी बिना विलंब हमारे इस होनहार मुख्यमंत्री को सकुशल खोज कर लायेगा उसे मेरी तरफ से 11000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

epmty
epmty
Top