बोले राम गोविंद चौधरी- सांसदों का सस्पेंशन लोकतंत्र का निलंबन है

बोले राम गोविंद चौधरी- सांसदों का सस्पेंशन लोकतंत्र का निलंबन है

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि संसद में संसदीय माहौल की सुरक्षा की मांग कर रहे सांसदों का सस्पेंशन एक तरह से लोकतंत्र का निलंबन है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को किसी भी मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगने और सदन में संसदीय माहौल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वैध अधिकार है जो हमारे देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा रूप है। राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हठधर्मी के चलते लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों का निलंबन करके लोकतंत्र के इसी सगुण रूप को ही नष्ट कर रही है।उन्होंने कहा है कि हमारे देश के लोकतंत्र के इसी सगुण रूप की रक्षा करना लोकतंत्र में यकीन रखने वाले सभी लोगों का दायित्व बनता है।

epmty
epmty
Top