रक्षा खडसे- मोदी 3.0 सरकार में सरपंच से मंत्री पद तक

रक्षा खडसे- मोदी 3.0 सरकार में सरपंच से मंत्री पद तक

मुंबई। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर से तीसरी बार सांसद रक्षा खडसे ने रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार में शपथ ली। मुक्ताईनगर की रहने वाली वह दिग्गज नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं, जो महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री थे।

बीएससी स्नातक, सुश्री खडसे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कोठाली गांव के पहले सरपंच के रूप में की और बाद में 2014 और फिर 2019 में रावेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गयी। अपने पति निखिल खडसे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद रक्षा ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और पंचायती चुनाव से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

उन्होंने 2014 में 26 साल की उम्र में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और भारी अंतर से चुनी गईं। सुश्रह खडसे ने 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. उल्हास पाटिल को फिर भारी मतों के अंतर से हराया। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरे लेवा-पाटिल समुदाय के लिए गर्व का क्षण है, जिससे वह आती हैं।

epmty
epmty
Top