राजेंद्र शुक्ला जनसंपर्क मंत्री बने - अन्य मंत्रियों को विभाग वितरित

राजेंद्र शुक्ला जनसंपर्क मंत्री बने - अन्य मंत्रियों को विभाग वितरित

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त तीन मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण कर दिया। राजेंद्र शुक्ला जनसंपर्क विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। वे पूर्व में भी इस दायित्व को संभाल चुके हैं।

वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला को जनसंपर्क के साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दिया गया है। इसके अलावा गौरीशंकर बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग और राज्य मंत्री राहुल लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। श्री लोधी वन राज्य मंत्री का भी दायित्व संभालेंगे। तीनों मंत्रियों को हाल ही में मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी थी। शुक्ला विंध्य अंचल, बिसेन महाकौशल अंचल और लोधी बुंदेलखंड अंचल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top