राहुल की यात्रा यहाँ पर दूसरे दिन सुबह छह बजे हुई शुरु

राहुल की यात्रा यहाँ पर दूसरे दिन सुबह छह बजे हुई शुरु

झालावाड़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आज दूसरे दिन सुबह करीब छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई।

यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे है। यात्रा में लोक कलाकार भी शामिल हुए और अपनी प्रस्तुतियां देते हुए साथ चले। इस दौरान एक कठपुतली कलाकार ने जब अपना करतब दिखाया तो राहुल गांधी ने कठपुतली के धागे पकड़ कर उसे परखा और जानने की कोशिश की कि अंगुलियों से कलाकार किस प्रकार अपना करतब दिखाते है। यात्रा में युवा, महिला सहित सभी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और राज्य में यात्रा को दूसरे दिन भी लोगों जबरदस्त समर्थन मिल रहा हैं । यात्रा दोपहर बाद झालावाड़ से कोटा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किलोमिटर का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top