राहुल ने दीपावली पर देशवासियों को दी बधाई

राहुल ने दीपावली पर देशवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दीपावली महापर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सबकी खुशहाली की कामना की है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में जारी अपने संदेश में कहा, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ये पावन त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत का, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।"

उन्होंने कहा, "क्या कभी सोचा है, हम दीपावली के दीपक एक कतार में जलाते हैं और हमारी कोशिश यही होती है कि इस कतार का एक भी दिया बुझने न पाए। हमारा भारत भी इन दीपकों की कड़ी की तरह ही है। हमें ये देखना है कि एक भी लौ बुझने न पाए। तभी देश रौशन होगा। इस दीपावली पर अपने परिवार से बाहर भी, किसी और समुदाय, किसी अन्य क्षेत्र के या भाषा बोलने वाले, किसी दूसरे आर्थिक या समाजिक वर्ग के भाई-बहन के साथ भी यह त्योहार ज़रूर मनाएं, खुशियां बांटे, दिये जलाएं और मुस्कान फैलाएं।"

गांधी ने कहा कि इसी सोच के साथ हम भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, हर गांव, हर शहर का अंधेरा मिल कर दूर करना है। एक दूसरे से जुड़ कर चलना है, देश की गौरवशाली संस्कृति के लिए, हमारे ख़ूबसूरत त्योहारों की परंपराओं के लिए अनेकता में एकता की संस्कृति को बरकारर रखना है।

epmty
epmty
Top