राहुल गांधी अब शुरू करेंगे भारत न्याय यात्रा- 20 मार्च को मुंबई में होगी खत्म

राहुल गांधी अब शुरू करेंगे भारत न्याय यात्रा- 20 मार्च को मुंबई में होगी खत्म

नई दिल्ली। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक और नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह भारत न्याय यात्रा 20 मार्च को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खत्म होगी।

बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सांसद राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारत न्याय यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। राहुल गांधी की यह भारत न्याय यात्रा आगामी 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 20 मार्च को पहुंचकर खत्म होगी। इस दौरान 14 राज्य एवं 85 जनपदों से होकर गुजरने वाली इस भारत न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी बस एवं पैदल तकरीबन 6200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। बुधवार को कांग्रेस के महासचिव कैसी वेणुगोपाल एवं जयराम रमेश ने पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यह भारत न्याय यात्रा नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भारत न्याय यात्रा का मकसद देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हालातों से रुबरु कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। 14 जनवरी को मणिपुर में सांसद राहुल गांधी की इस भारत न्याय यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top