राहुल गांधी ने सीएम योगी को बताया ठग- बोले बीजेपी फैला रही अधर्म

राहुल गांधी ने सीएम योगी को बताया ठग- बोले बीजेपी फैला रही अधर्म

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठग बताते हुए कहा है कि वह कोई धार्मिक नेता नहीं है, केवल भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता है। भाजपा यूपी में अधर्म फैला रही है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने सामाजिक संगठनों से बातचीत के दौरान कहां है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी धर्म हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहा जा सकता है। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई व्यक्ति धार्मिक नेता नहीं हो जाता है।

योगी आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं है बल्कि सामान्य से एक ठग हैं। भाजपा यूपी में अधर्म को फैलाने का काम कर रही है। राहुल गांधी से जब यह सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश में जो धर्म की आंधी चल रही है, उस पर आप क्या कहना चाहेंगे।

उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी नहीं है। मैंने इस्लाम पढा, ईसाई धर्म पढा, बौद्ध धर्म पढा, हिंदू धर्म जानता हूं। कोई भी धर्म नफरत फैलाने को नहीं कहता है। जैसे ही कोई आस्था करना बंद कर देता है तो वह भ्रम की स्थिति में चला जाता है। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है। भाजपा और संघ इसके विपरीत चलते हैं। भारत जोड़ो यात्रा पहला और छोटा कदम है। आगे हम ऐसी और भी कोशिशें करेंगे।

epmty
epmty
Top