बोली रागिनी नायक- बीजेपी का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा- अन्नदाता की..

बोली रागिनी नायक- बीजेपी का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा- अन्नदाता की..

मेरठ। महानगर में पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदन में पेश किए गए श्वेत पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि जुमले वाली भाजपा सरकार अन्नदाता की कमर तोड़ रही है।

बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस के जिला दफ्तर पर आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जमकर अपना नजला उतरा।

भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं एवं उसके द्वारा कही जा रही बातों पर करारा पर करते हुए रागिनी नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा है। जुमले वाली भाजपा की सरकार देश के अन्नदाताओं की कमर तोड़ने में लगी हुई है।

रागिनी नायक ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, सभी आंकड़े छुपाने में लगी हुई है। सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है। अपनी सरकार आने पर 2 करोड़ रोजगार देने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में आज बेरोजगारी चरम पर है और 30 लाख सरकारी कर्मचारी पद खाली पड़े हुए हैं। भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद पहले ही काम कर दिए हैं।

epmty
epmty
Top