11 वे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी ने ली शपथ-इन्हें भी बनाया मंत्री

11 वे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी ने ली शपथ-इन्हें भी बनाया मंत्री

देहरादून। वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के बीच चली गई भारी गहमागहमी के बाद उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम हो गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए सीएम पद की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। उनके समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।

रविवार को राजभवन में आयोजित किए गए समारोह के बीच राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज और मदन कौशिक समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। सांय 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा की गई। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने पोडियम पर पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के हाथों राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण कराई। मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल जी महाराज का रहा। इसके बाद पौडी से विधायक हरक सिंह रावत को शपथ ग्रहण कराई गई। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अगले विधायक वंशीधर भगत रहे जो 5 बार मंत्री रह चुके हैं और पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में छठी बार मंत्री बने हैं। इसके बाद यशपाल आर्य राज्यपाल के हाथों मंत्री पद की शपथ लेने के लिए पहुंचे जो पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडीहाट से विधायक बिशन सिंह को भी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और मसूरी से लगातार दूसरी बार के विधायक गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतिश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पुष्कर सिंह धामी मंत्रीमंडल में किसी नये चेहरे को जगह नही मिली है।

epmty
epmty
Top