बोली प्रियंका- झकाझक सफेद कुर्ते वाले शहंशाह PM को कैसे दिखेंगी.....

बोली प्रियंका- झकाझक सफेद कुर्ते वाले शहंशाह PM को कैसे दिखेंगी.....

बनासकांठा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे जिस भाई को शहजादा बता रहे हैं, उसने 4000 किलोमीटर पैदल चलते हुए लोगों की समस्याओं को नजदीक से जाना और पहचाना है। मेरी बहनों भाइयों एवं किसानों से मेरे भाई को प्यार मिला है।

शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित की गई पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि शहंशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं। टीवी पर आपने उनका चेहरा निश्चित रूप से देखा होगा। एकदम साफ सुथरा और झकाझक कुर्ता। ऐसे शहंशाह प्रधानमंत्री आपकी मजबूरी और परेशानी को किस प्रकार समझ पाएंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान के मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि संविधान से पब्लिक को अधिकार मिलते हैं। सबसे बड़ा अधिकार पब्लिक को वोट डालने का मिला है। संविधान में आरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को राजनेताओं से सवाल करने और अपनी समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन का भी अधिकार दिया है।

इसलिए जब भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि संविधान को बदल जाएगा तो इसका मतलब एकदम से साफ है कि भाजपा के लोग पब्लिक से उनके वोट देने जैसे अधिकार को भी छीनना चाहते हैं।

epmty
epmty
Top