प्रियंका ने बोला हमला- पब्लिक देगी भाजपा को करारा जवाब

प्रियंका ने बोला हमला- पब्लिक देगी भाजपा को करारा जवाब

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा को करारा जवाब देते हुए कहा है कि त्यौहार का समय है लेकिन मंहगाई से जनता परेशान है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव के समय भाजपा 1-2रू घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। मंहगाई से त्रस्त जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।





epmty
epmty
Top