आम चुनाव से पहले अध्यक्ष का बड़ा ऐलान- अब कांग्रेस भी निकलेगी रामयात्रा

आम चुनाव से पहले अध्यक्ष का बड़ा ऐलान- अब कांग्रेस भी निकलेगी रामयात्रा

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राम यात्रा निकालने जा रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद निकाली जाने वाली राम यात्रा के लिए पार्टी अध्यक्ष द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा गया है कि राज्य के भीतर लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के बाद राम यात्रा निकाली जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि समाज के हर एक व्यक्ति को अपना जीवन अपने तरीके से जीने का अधिकार है। जिस दिन मोदी जी कहेंगे क्या उसी दिन हम रामलला के दर्शन को जाएंगे?

उन्होंने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में रामयात्रा निकालेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि यह यात्रा कब से निकाली जाएगी।

epmty
epmty
Top