MSP पर केंद्र को घेरने की तैयारी- रामलीला मैदान किसानों की महापंचायत

MSP पर केंद्र को घेरने की तैयारी- रामलीला मैदान किसानों की महापंचायत

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र को घेरने की तैयारी शुरू करते हुए सोमवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर महापंचायत बुलाने का ऐलान किया गया है।

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एमएसपी समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित की जा रही इस महापंचायत के अंतर्गत सवेरे 10.00 बजे से लेकर अपराहन 3.30 बजे तक बैठक करते हुए किसानों द्वारा एमएसपी जैसे मुद्दों पर अपने विचार विमर्श कर आगे की रूपरेखा का ऐलान किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 14 महीने के कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है । महापंचायत से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महापंचायत के आयोजन की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में यूपी के कई किसानों को पुलिस द्वारा अब नोटिस भेजे जा रहे हैं। यहां तक कि कई किसान नेताओं को डोमेस्टिक फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घंटों डिटेन करके रखा जाता है, जिसका हम विरोध करते हैं।

epmty
epmty
Top