प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार लेंगे सिक्किम के सीएम पद की शपथ

प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार लेंगे सिक्किम के सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शाम 4:00 बजे आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री के इस शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 30000 लोग शामिल होंगे।

सोमवार को लगातार दूसरी बार प्रेम सिंह तमांग द्वारा सिक्किम के मुख्यमंत्री के पद के शपथ ग्रहण की जाएगी। सोमवार की शाम 4:00 बजे आयोजित किए जाने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

जानकारी मिल रही है कि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य द्वारा प्रेम सिंह तमांग एवं उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पवजोर स्टेडियम में शाम 4:00 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तकरीबन 30000 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 सीटों में से 31 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी, विपक्ष के हिस्से में केवल एक सीट आई थी।

epmty
epmty
Top