पोस्टर वार- मोदी हटाओ देश बचाओ का दंभ भरने वाले आठ गिरफ्तार

पोस्टर वार- मोदी हटाओ देश बचाओ का दंभ भरने वाले आठ गिरफ्तार

अहमदाबाद। मोदी हटाओ देश बचाओ का दंभ भरना आम आदमी पार्टी के नेताओं को भारी पड़ रहा है। अहमदाबाद में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर वार चलाने वाले आम आदमी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार को अहमदाबाद पुलिस की ओर से की गई ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर चस्पा करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी की ओर से शुरू किए गए पोस्टर वार के 1 दिन बाद की गई है। अहमदाबाद पुलिस की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शहर में जगह-जगह मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए थे।

इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ईशुदान गढवी ने कहा है कि हमारी पार्टी के वर्करों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां की जा रही है। राज्य के साथ-साथ देशभर में भाजपा की तानाशाही चल रही है। यह गिरफ्तारियां साफ तौर पर दिखा रही है कि भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से डरी हुई है।

epmty
epmty
Top