PM का बड़ा ऐलान- चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव समेत 3 को भारत रत्न

PM का बड़ा ऐलान- चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव समेत 3 को भारत रत्न

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए एक बड़े ऐलान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह एवं पीवी नरसिम्हा राव के अलावा हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम एस स्वामी नाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की जानकारी देते हुए बताया है कि इन दोनों पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा देश में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम एस स्वामी नाथन को भी यह भारत रत्न सम्मान मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए चौधरी चरण सिंह के अतुल्य योगदान को समर्पित है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो या देश के गृहमंत्री और यहां तक की चौधरी चरण सिंह ने एक विधायक के रूप में भी हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की है।

पीएम ने लिखा है कि चौधरी चरण सिंह आपातकाल के विरोध में भी डटकर मजबूती से खड़े रहे। हमारे किसान भाई बहनों के लिए उनका समर्पण भाव एवं आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

epmty
epmty
Top