पुरानी पेंशन बहाल- आंगनबाड़ी को भी मिला तोहफा, होगी होमगार्डस की भर्ती

पुरानी पेंशन बहाल- आंगनबाड़ी को भी मिला तोहफा, होगी होमगार्डस की भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का तोहफा देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सरकार की ओर से पूरी तरह खुश होने का मौका दिया गया है। आंगनबाड़ी वर्कर के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा के भीतर वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए राज्य के भीतर वर्ष 2004 की 1 अप्रैल के बाद नियुक्त हुए कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 में लागू किए फैसले को वापस लेने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय से राजकोष के ऊपर 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने वंचित कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से लिए गए इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों की ओर से स्वागत किया गया है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर काम कर रहे कार्मिकों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि किए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से मानदेय पर आधारित कार्मिकों को बड़ी राहत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर उनके हितों के काम कर रही है। राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले इस दिशा में सरकार की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में 10000 होमगार्ड की भर्ती की जाएगी जिससे प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से बेरोजगार युवकों को बड़ी राहत मिली है।

epmty
epmty
Top