मुख्यमंत्री की नई कैबिनेट में अब दो नए चेहरे-बाकी सभी पुराने मंत्री शामिल

मुख्यमंत्री की नई कैबिनेट में अब दो नए चेहरे-बाकी सभी पुराने मंत्री शामिल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदलने के एक दिन बाद ही नए सीएम ने 11 विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इनमें नौ पुराने चेहरे हैं। जबकि 2 नए विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

सोमवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने मंत्रिमंडल का गठन करते हुए 11 विधायकों को मंत्री परिषद में शामिल किया है। राजभवन में आयोजित किए गए समारोह में राज्यपाल की ओर से 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गई है। राजधानी अगरतला स्थित गवर्नर हाउस में राज्यपाल द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए गए जिश्नु देव वर्मा, रतन लाल नाथ, प्राणजित सिंह रॉय, मनोज कांति देव, शांतना चाकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान चंद्र दास, सुशांत चौधरी, एनसी देव वर्मा तथा दो नए मंत्रियों में रामपदा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में शामिल किए गए रामपदा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव की सरकार में फिशरीज मिनिस्टर रह चुके है। रामपदा जमातिया भाजपा के एसटी मोर्चा के दिग्गज नेता है। उधर प्रेम कुमार रियांग आईपीएफटी विधायक है। जिष्णु वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद दुबारा से सौंपा गया है।

epmty
epmty
Top