कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब यह नेता भी फंसा रहे है अपनी टांग

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब यह नेता भी फंसा रहे है अपनी टांग

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद अब इस इलेक्शन में पार्टी के एक और कददावर नेता की एंट्री होने की संभावना बलवती हो रही है। क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह भी अब चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल होना बताएं जा रहे हैं। यदि दिग्विजय सिंह की एंट्री हो जाती है तो अध्यक्ष पद के लिए तिकौना मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह राजधानी दिल्ली में पहुंच रहे हैं और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में अपनी शिरकत कर रहे दिग्विजय सिंह अब इसे बीच में ही छोड़कर राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। जहां वे सोनिया गांधी से मिलकर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के दिल्ली कूच की खबरों के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। क्योंकि अभी तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा सांसद शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था।

उल्लेखनीय है कि अभी तक कांग्रेस नेता इंदिरा नेहरू परिवार के ऊपर इस पद के लिए दबाव डालकर अपनी नेतागिरी चमकाने में लगे हुए थे। लेकिन जब गांधी परिवार की ओर से अध्यक्ष पद लेने से इंकार कर दिया गया है तब अन्य नेताओं के दिलों के भीतर अब अध्यक्ष पद के लिए गुदगुदी सी होने लगी है।

epmty
epmty
Top