अब गांव-गांव सड़कें और तालाब बन रहे हैं - नागरसिंह

अब गांव-गांव सड़कें और तालाब बन रहे हैं - नागरसिंह

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अब गांव- गांव सड़कें और तालाब बन रहे हैं।

चौहान ने आज जिले में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि अलीराजपुर जिले में सरकार की सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गरीबों को पक्की छत मिल रही हैं। गांव-गांव सडकें और सिंचाई के साधन निर्मित हो रहे है। माता-बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभ से धुएं से राहत मिल रही है। किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। सरकार की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, सिंचाई क्षेत्र में तेज वृद्धि तथा जल संरचनाओं के विकास हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की सभी योजनाओं का आगे आकर लाभ लेने का आह्वान किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्होंने जिले के जोबट ब्लॉक के सेमलाया गांव में 60 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य, उदयगढ ब्लॉक के कालूवाट गांव में 55.52 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब, ग्राम सुखा आम्बा में 44.81 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब, चन्द्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक के छोटा भावटा गांव में 66.72 लाख रूपये से निर्मित होने वाले निस्तार तालाब एवं रोलीगांव में 55.52 लाख रूपये लागत वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

epmty
epmty
Top