भारत की नई संसद ही नहीं 75 रुपए का नया सिक्का भी देखेगी दुनिया

भारत की नई संसद ही नहीं 75 रुपए का नया सिक्का भी देखेगी दुनिया

नई दिल्ली। दुनिया अब भारत की नई संसद को ही नहीं बल्कि 75 रुपए का नया सिक्का भी देखेगी। क्योंकि नई संसद के उद्घाटन के मौके पर भारत सरकार अब 75 रुपए का नया सिक्का भी लांच करने जा रही है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की ओर से 28 मई दिन रविवार को भारत की नई संसद के उदघाटन के साथ-साथ अब 75 रुपए के नये सिक्के की भी लांचिंग की जा रही है खास बात यह है कि रविवार को जारी किया जाने वाला 75 रुपए का यह नया सिक्का भारत की आजादी की 75 साल की यात्रा का भी सुबूत होगा। जानकारी मिल रही है कि सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले 75 रुपए के इस नए सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ नजर आएगा, जिसके साथ सत्यमेव जयते भी लिखा दिखाई देगा।

सिक्के को पलटने पर दूसरी तरफ देवनागरी लिपि में भारत लिखा मिलेगा। साथ ही अंग्रेज़ों की ओर से भारत को दिया गया इंडिया नाम भी अंकित होगा। सिक्के पर नया संसद परिसर भी लोगों को नजर आएगा। देवनागरी में संसद संकुल और अंग्रेजी में पार्लियामेंट कांप्लेक्स सिक्के पर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि तकरीबन 35 ग्राम के 75 रुपए के इस नए सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक का इस्तेमाल किया गया है

epmty
epmty
Top